पृथ्वी ब्रह्मांड में सबसे अनमोल वस्तु है। यह जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं, ऑक्सीजन और पानी को रखती है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन दिन प्रति दिन मानव के गलत कार्यों के कारण बिगड़ रहे हैं। पूरे विश्वभर के लोगों के बीच में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दिवस मनाया जाता है। हमें अपनी पृथ्वी और वातावरण अपशिष्टों, प्लास्टिक, कागज, लकड़ी आदि का कम उपयोग के द्वारा रक्षा करनी चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग आमतौर पर उद्योगों के द्वारा बड़े स्तर पर फैलाए जा हैं। लोगों को 3R तरीकों अर्थात् रीसाइकिल, रीयूज और रीडियूस का पालन करना चाहिए। हमें वनीकरण और पुनः वृक्षारोपण के माध्यम से जंगलों को बढ़ाना चाहिए। हमें पृथ्वी को बचाने के लिए अप्राकृतिक जीवन में बड़े स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। पृथ्वी के बिना पूरे ब्रह्मांड में कहीं भी जीवन संभव नहीं है।